नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं लेकिन हमें हार नहीं माननी चाहिए। अगर आपके जीवन में भी पैसों की तंगी को लेकर परेशानी बढ़ रही है तो आपको एक बार वास्तु शास्त्र किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्दी आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी।
वास्तु शास्त्र के इन बातों का रखें ध्यान
गंगाजल का छिड़काव
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मकता और दरिद्रता को दूर करने के लिए सुबह और शाम गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी आपके घर में प्रवेश करती हैं और आपके घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। और कभी भी पैसों की तंगी का सामना आपको नहीं करना पड़ता है।
कुबेर यंत्र
घर के पूर्व दिशा की ओर आपको कुबेर यंत्र स्थापित करना चाहिए कुबेर यंत्र बहुत ही शक्तिशाली यंत्र माना जाता है कहते हैं कि जिस घर में कुबेर का यंत्र होता है उसे घर में सदैव यश कीर्ति विराजमान रहती हैं। अगर आपके जीवन में पैसों को लेकर कई परेशानियां चल रही है तो आप बताई गई इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।
लक्ष्मी माता की तस्वीर
अगर आप आर्थिक स्थिति खराब चल रही है और आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं। तो आप को घर के उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह कमलासन पर विराजमान हों और स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। वास्तु के अनुसार घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
खराब सामान
अक्षर देखा गया है कि घर के चारों तरफ खराब सामान बिखरे होते हैं जिसकी कोई जरूरत नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे घर में दरिद्रता आती है और माता लक्ष्मी इस कारण घर में प्रवेश नहीं करते हैं और आपके पैसों की तंगी होने लगती है। इसीलिए आप जल्द से जल्द ऐसे खराब सामान को अपने घर से दूर रखें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





