नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।18 May 2024। नहान किस पसंद नहीं होता खास कर गर्मियों में गर्मियों में हम एक नहीं बल्कि दो तीन बार नहाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की नहाते वक्त आपको वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना आपकी जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आ सकती है। नहाते वक्त की गई छोटी सी छोटी सी गलती भी आपके घर में कंगाली ला सकती है।
नहाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
बाथरूम को गंदा न छोड़े
बाथरूम में नहाने के बाद अक्सर देखा गया है कि लोग उसे गंदा ही छोड़ देते हैं जो की बिल्कुल गलत है। वास्तु में भी इस आदत को बहुत ही गंदा माना गया है। इस आदत की वजह से राहु और केतु आपसे नाराज हो सकते हैं। राहु और केतु उन लोगों पर अपना दुष्प्रभाव दिखाते हैं जो सफाई से नहीं रहते हैं। आपकी इस आदत की वजह से घर में धन की हानि होना शुरू हो जाती है।
टूटे हुए बाल बाथरूम में न छोड़े
अक्सर महिलाएं नहाने के बाद अपने टूटे हुए बाल बाथरूम में ही छोड़ देती हैं जो की वास्तु अनुसार बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से शनिदेव और मंगल नाराज होते हैं और आपको उनके दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इसीलिए जब भी बाथरुम से बाहर निकले तो टूटे हुए बाल को भी वहां से निकल लें।
बाल्टी को खाली न छोड़े
नहाने के बाद बहुत लोग खाली बाल्टी या बाल्टी में आधा भरा हुआ पानी छोड़ देते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए ऐसा करने से घर में दरिद्रता और कंगाली आती है। जब भी आप बाथरुम से बाहर निकले बाल्टी को पूरा भरें या फिर खाली बाल्टी हैं तो उसे उल्टा करके रख दें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





