धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार और नौकरी में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। कार्यभार बढऩे से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।




