back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips in Dusshera 2023: दशहरे के दिन अपनाएं 5 वास्तु टिप्स, प्रभु राम के साथ मां लक्ष्मी की भी होगी कृपा

Vastu Tips in Dusshera 2023: नवरात्रि के त्यौहार के बाद दशहरा की धूम शुरू हो जाती है । अगर आप दशहरे पर प्रभु राम और मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं। तो ये वस्तु टिप्स जरूर अपनाएं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने के बाद दसवें  दिन दशहरा का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि विसर्जन के बाद से ही  यह उत्सव शुरू हो जाता है।  इसके साथ ही इस दिन दशहरा के  पर्व को लेकर देशभर में अलग-अलग जगह रावण का पुतला जलाया जाता है।  इस पर्व को अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में भी देखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि  भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। जिसके कारण दशहरे को  को शुभ माना गया है। अगर दशहरे के पर्व पर अपने घर में सुख समृद्धि और साथ में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद  पाना करना चाहते हैं तो दशहरा के दिन में कई तरह के उपाय को आपको अपनाने होंगे। आपको वस्तु शास्त्र संबंधी उपाय भी करने होंगे। ऐसा करने से प्रभु राम और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं। ऐसे कौन से उपाय हैं। 

जलाएं चौमुखा दीपक

वास्तु के अनुसार दशहरे की शाम को दक्षिण दिशा की ओर चौमुखा दीपक जलाना शुभ माना जाता है।  ऐसा करने से सारे दुख दर्द खत्म हो जाते हैं। और सुख संपत्ति प्राप्त होती है। 

श्री लक्ष्मी के सूक्त का पाठ करें

दशहरा वाले दिन श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।। इससे घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।

रावण दहन की लकड़ी

वास्तु शास्त्र में रावण दहन की लकड़ी से जुड़ा उपाय भी बताया गया है। वास्तु के अनुसार रावण दहन होने के बाद उसकी कुछ लकड़ी घर लाकर रख दें। माना जाता है ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।और  माता लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।

जयंती का पाठ

नवरात्रि के दिनों में कलश में जौ बौने की परंपरा है।  जब इन जौ से अंकुर निकल आते हैं।  तो उसे जयंती कहा जाता है। दशहरा के दिन इस जयंती को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।  ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। 

नमक का पोछा

वास्तु के अनुसार दशहरे के दिन पूरे घर में सेंधा नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए।  ऐसा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Durga Puja 2023: इस दुर्गा पूजा अपनायें बॉलीवुड के इन एक्ट्रेस के खास बंगाली लुक को (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...