back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RG Kar अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को CBI ने किया गिरफ्तार, अन्य तीन आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

सोमवार को RG Kar मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। CBI ने घोष पर धारा 7 के साथ-साथ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और बेईमानी का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। CBI ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, संदीप घोष और तीन लोगों को आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं में कथित भागेदारी में CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। घोष के साथ गिरफ्तार तीन अन्य लोगों में बिप्लब सिंह, सुमन हाजरा और अफसर अली खान शामिल हैं। 

अस्पताल के पूर्व उप-अधीक्षक अख्तर अली ने लगाए कई आरोप

CBI ने दो सप्ताह से अधिक दिन पूछताछ की और इसके बाद पूर्व प्रिंसिपल को देर शाम 2 सितंबर को गिरफ्तार किया। CBI ने संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया है। 

घोष का कथित बॉडीगार्ड अफसर अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक पूर्व प्रिंसिपल को धमकाते हुए नजर आ रहा है। अस्पताल के पूर्व उप-अधीक्षक अख्तर अली ने आरोप लगाया है कि अली खान अस्पताल से बायो-मेडिकल अपशिष्ट उत्पाद बेचने में शामिल थे। 

अख्तर अली ने 2023 में state vigilance department को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने आरजी कर अस्पताल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटाले होने की शिकायत की थी। CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय कदाचार (financial irregularities) के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के साथ-साथ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और बेईमानी का आरोप लगाया है। 

अख्तर अली ने अपने पत्र में यह भी बताया कि सुमन हाजरा, बिप्लब सिंह और अफसर अली के वित्तिय अनिमियताओं में शामिल होने की शिकायत की थी।

माफिया से कम नहीं डॉ घोष 

अस्पताल के प्रोफेसर और पूर्व उप-अधीक्षक डॉ अख्तर अली नें संदीप घोष के बारे में कहा था कि वह बहुत भ्रष्ट आदमी है और वह छात्रों को फेल करते थे। साथ ही 20% कमीशन भी लेते थे। गेस्ट हाउस में छात्रों को शराब की सप्लाई भी करवाते थे। टेंडर के मामले में वह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के हर काम के लिए पैसे भी वसूलते थे। वह किसी माफिया की तरह पावरफुल आदमी है। डॉ अख्तर अली ने उनके खिलाफ 2023 में कानूनी शिकायत की थी लेकिन फिर उनका ट्रांसफर करा दिया गया।

घोष का करियर विवादों से भरा हुआ है। 2021 में, जब वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बने, तब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों और पद के दुरुपयोग के आरोप लगने लगे। इन आरोपों में वित्तीय भ्रष्टाचार, अवैध कमीशन, टेंडर हेरफेर, और पोस्टमार्टम के लिए रखी गई लाशों के गैर-कानूनी इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

CBI ने घोष की गिरफ्तारी के बाद जो भी आरोप लगाया है वह सभी मामले संज्ञेय अपराध और गैर-जमानती प्रकृति के हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵