back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election 2023: राजस्थान में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, 40.27% वोटिंग, ढोलपुर में सबसे अधिक मतदान

RJ Election 2023 Live: राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में 40.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक ढोलपुर में 46.30 मतदान हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में 40.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक ढोलपुर में 46.30 मतदान हुआ है। बारन में 45.75 प्रतिशत, बांसवारा में 42.44, अलवर में 42.23, बारमेड़ में 39.05, भरतपुर में 40.89, बीकानेर में 39.39, चित्तौड़गढ़ में 40.96, चुरू में 40.66, गंगानगर में 43.29, जयपुर में 40.32, जैसलमेर में 45.13, जोधपुर में 37.68, कोटा में 42.55, उदयपुर में 37.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इन दिग्गजों ने किया मतदान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में परिवार के साथ वोट डाला। इसके बाद वह सरदारपुरा स्थित पैतृक घर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, असम के राज्यपाल ने उदयपुर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में बूथ नंबर 107 पर मतदान किया। विद्याधर नगर से बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी ने पूर्ण बहुमत पाने का दावा किया है।

भाजपा-कांग्रेस से ये दिग्गज नेता मैदान में

सत्तारूढ़ पार्टी से अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, सचिन पायलट, उदल लाल आंजना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा चुनावी मैदान में हैं। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajasthan By Poll: अंता में करारी हार के बाद BJP में गहरी चिंता, पिण्डवाड़ा में जनआंदोलन ने बढ़ाई मुश्किलें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने BJP उम्मीदवार को करीब 15,612 वोटों...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵