नई दिल्ली, रफ्तार। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के आज नतीजे आ रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल हैं। तीन राज्यों में भाजपा का जलवा दिख रहा, वहीं चुनावों रिजल्ट से पहले नेताओं ने एक-दूसरे पर खूब टिप्पणियां की थीं। इसमे पहला नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है। वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार पर राहुल गांधी ने सभा में प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना उनको पनौती कहा था। राहुल बोले थे-अच्छा भला हमारे लड़के जीत रहे थे, पनौती स्टेडियम में पहुंचा और भारतीय टीम विश्व कप हार गई।
पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने राहुल पर ली चुटकी
अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना इन चार राज्यों के चुनावी नतीजों में भाजपा की बनती सरकार को देखकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर की है। इसमें वह सीधे तौर पर राहुल गांधी को टारगेट कर रहे हैं। एक्स पर लिखा- पनौती कौन? उनके ट्वीट को विपक्षी पार्टियों पर तंज कसने को लेकर देखा जा रहा है। उनके ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट कर यूजर्स अब राहुल को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें दानिश कनेरिया अक्सर भारत का सपोर्ट करते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram




