नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय और सभी क्षेत्रीय दल अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव 20 नवंबर 2024 को होंगे और चुनाव आयोग 23 नवंबर 2024 को परिणाम घोषित कर देगा। सभी दल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने अपने उम्मीदवारों का चयन कर, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इससे पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव को वडाला सीट से टिकट दिया है
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने भायखला विधानसभा सीट पर मनोज जामसुतकर को एकनाथ शिंदे गुट की विधायक यामिनी जाधव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव को वडाला विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जबकि विधानमंडल समूह के नेता अजय चौधरी को शिवडी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने चार दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुई अनुराधा नागवाड़े को श्रीगोंडा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
चोपड़ा विधानसभा सीट से राजू तड़वी को टिकट दिया गया है
इसके अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने धुले शहर विधानसभा सीट से अनिल गोटे को चुनावी मैदान में उतारा है। चोपड़ा विधानसभा सीट से राजू तड़वी को टिकट दिया गया है। जलगांव शहर विधानसभा सीट से जयश्री सुनील महाजन को टिकट दिया है। बुलढाणा विधानसभा सीट से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने जयश्री शेलके को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिग्रस विधानसभा सीट से पवन श्यामलाल जयसवाल को टिकट दिया गया है। हिंगोली विधानसभा सीट से रूपाली राजेश पाटिल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
परतुर विधनासभा सीट से आसाराम बोराडे को टिकट दिया गया है। देवलाली विधानसभा सीट से योगेश घोलप को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कल्याण पश्चिम विधानसभा सीट से सचिन बसारे को टिकट दिया गया है। कल्याण पूर्व विधानसभा सीट से धनंजय बोडारे को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कंकावली विधानसभा सीट से संदेश भास्कर पारकर
को टिकट दिया गया है।





