नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ((Maharashtra Assembly Elections) को देखते हुए राजनैतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ गई हैं। हाल ही में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। अब महायुति के अहम घटक NCP अजित पवार गुट ने 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक अजित पवार बारामती की पांरपरिक सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि छगन भुजबल येवला सीट से किस्मत आजमाएंगे।
NCP द्वारा जारी की गई लिस्ट
बारामती – अजित पवार
येवला – छगन भुजबल
आंबेगाव – दिलीप वलसे पाटील
कागल – हसन मुश्रीफ
परली – धनंजय मुंडे
माजलगाव – प्रकाश दादा सोलंके
वाई – मकरंद पाटील
सिन्नर – माणिकराव कोकाटे
छेड – आलंदी दिलीप मोहिते
अहमदनगर शहर – संग्राम जगताप
इंदापूर – दत्तात्रय भरणे
अहमदपूर – बाबासाहेब पाटील
शहापूर – दौलत दरोडा
पिंपरी – अण्णा बनसोडे
मावल – सुनील शेलके
जुन्नर – अतुल बेनके
मोहोल – यशवंत विठ्ठल माने
हडपसर – चेतन तुपे
देवलाली – सरोज आहिरे
चंदगड – राजेश पाटील
इगतपुरी – हिरामण खोसकर
तुमसर – राजू कारेमोरे
कलवण – नितीन पवार
कोपरगाव – आशुतोष काले
अकोले – किरण लहामटे
बसमत – चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे
चिपलूण – शेखर निकम
पुसद – इंद्रानील नाईक
अमरावती शहर – सुलभा खोडके
नवापूर – भरत गावित
पाथरी – निर्मला उत्तमराव विटेकर
मुंब्रा कलवा – नजीब मुल्ला
दिंडोरी – नरहरी झिरवाल
अहेरी – धर्मराव बाबा आत्राम
श्रीवर्धन – आदिती तटकरे
अमलनेर – अनिल भाईदास पाटील
उदगीर – संजय बनसोडे
अर्जुनी मोरगाव – राजकुमार बडोले
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
चुनावी जंग के लिए गजट नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है जिसके बाद उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 4 नवंबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद 20 नवंबर को महाराष्ट्र में वोट डाले जाएंगे जिनकी गिनती 23 नवंबर को होगी और इसके बाद महाराष्ट्र में अगली सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों (Maharashtra Assembly Seats) पर एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा।




