back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Assembly Election: चिमूर से विपक्षियों पर गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस आई तो खून…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के चिमूर में चुनावी सभा के लिए पहुंचे थे। मंच से पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरे चरम पर है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार कर रहे हैं। बीजेपी के लिए चुनावी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के चिमूर में पहुंचे थे। यहां से पीएम ने कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दलों को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने वहां भी एक रहोगे तो सेफ रहोगे का नारा दोहराया। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर यह कहते हुए हमला बोला कि कांग्रेस आई तो खूनी खेल करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी पार्टी बता दिया।

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहां की कांग्रेस समाज को बांटने की रणनीति पर काम कर रही है। आदिवासी समाज को समझाते हुए पीएम ने कहा कि अगर आदिवासी समाज पड़ गया तो उसकी ताकत और पहचान खतरे में पड़ जाएगी। कांग्रेस न सिर्फ आदिवासी समाज के लिए बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि समाज अगर अलग-अलग भागों में टूट गया तो कांग्रेस पिछड़े तबकों से उनका आरक्षण छीन लेगी। पीएम ने कहा कि केवल भाजपा समर्थित महायुद्ध सरकार ही किसानों के हित में काम कर सकती है। पीएम किसान सम्मन निधि के अलावा राज्य स्तर पर नामोशेतकरी योजना किसानों की समृद्धि के लिए चलाई जाने वाली योजना है। 

महाराष्ट्र के लिए महायुति ही सबसे अच्छी सरकार है – पीएम मोदी 

चिमूर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने महायुद्ध सरकार को महाराष्ट्र के हित में बताया। सिर्फ इतना ही नाम नहीं बल्कि उन्होंने भाजपा को शानदार संकल्प पत्र जारी करने के लिए बधाई भी दी। पीएम मोदी ने यहां धारा 370 को खत्म करने का जिक्र भी किया और यह संदेश भी दिया कि राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार होने से महाराष्ट्रवासियों को कितना फायदा हो सकता है। धारा 370 के अलावा उन्होंने रेलवे के कायाकल्प को भी अपनी उपलब्धि बताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...