back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शपथ निमत्रंण पत्र पर देवेंद्र फडणवीस का बदला हुआ नाम देखकर मां ने जताई खुशी, फडणवीस की तारीफ के बांधे पुल

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल हो गया है। इस मौके पर फडणवीस ने अपने नाम में भी बदलाव किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव क नतीजों के 11 दिन बाद यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र की कमान अगले पांच साल के लिए किसके हाथ में होगी। बुधवार शाम को हुई बीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि इस मौके पर एक बात की चर्चा सबसे ज्यादा हुई जो थी देवेंद्र फडणवीस के नाम की। इस मौके पर फडणवीस ने अपना नाम बदल कर देवेंद्र सरिता गंगाधर राव फडणवीस कर लिया जो कि उनके माता पिता के नाम से जोडता है। बता दें कि पिता का नाम जोड़ना महाराष्ट्र में परंपरा मानी जाती है लेकिन देवेंद्र फडणवीस का मां का नाम जोड़ना उनका मां के लिए सम्मान को दिखाता है।

तीसरी बार CM बनने पर मां ने जाहिर की खुशी

जैसे ही मुंबई के विधानभवन की चारदीवारी के बाहर यह खबर निकल कर आई कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे, वैसे ही यह खबर सुनकर देवेंद्र फडणवीस की मां ने खुशी जाहिर की। सरिता फडणवीस ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का काम इतना शानदार है कि “पार्टी में हर कोई चाहता है कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बने। मैं भी चाहती हूं कि वह अगले मुख्यमंत्री बनें।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बेहद पसंद करते हैं और उन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं।”

कल PM मोदी की मौजूदगी में तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

आज बुधवार शाम को महायुति के तीनों नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना समर्थन बीजेपी को दे दिया जिसके बाद कल गुरुवार को शाम 5:30 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। यह तीसरा मौका होगा जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और दिवंगत अजित पवार...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵