सानिया मिर्जा।
सानिया मिर्जा। @MirzaSania एक्स सोशल मीडिया।
स्पोर्ट्स

करोड़ों की मालकिन हैं Sania Mirza, शोएब मलिक की Networth जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली, रफ्तार। पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक हो गया है। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी भी कर ली। इस कारण हर कोई सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ को लेकर बातें कर रहा है। ऐसे में हम आपको सानिया की नेटवर्थ बता रहे हैं। इनकी कुल संपत्ति $26 मिलियन है। यानी भारतीय करेंसी में 210 करोड़ रुपए है। इसके अलावा सानिया के पास हैदराबाद और दुबई में आलीशान घर हैं। लग्जरी कारें हैं। वहीं, उनके पूर्व पति शोएब मलिक की संपत्ति 228 करोड़ रुपये है।

2023 में लिया था संन्यास

सानिया ने साल 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के बाद संन्यास लिया था। पूर्व युगल विश्व नंबर 1 ने रोहन बोपन्ना के साथ मिक्स डबल्स के फाइनल में हार बाद अपनी ग्रैंड स्लैम की यात्रा खत्म की थी।

कितने ग्रैंड स्लैम जीते?

सानिया मिर्जा ने अपने शानदार ग्रैंड स्लैम कॅरियर के दौरान 6 डबल्स टाइटल्स जीते हैं। इसमें 2015 में 2 और 2009, 2012, 2014 और 2016 में 1-1 में जीत दर्ज की। वह लंबे समय तक वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक पर बनी रही थीं। अप्रैल 2005 में विमेंस डबल्स में पहले स्थान पर रहीं थीं। 91 सप्ताह तक प्रभावशाली ढंग से स्थान बनाए रखा था। अपने नाम 43 युगल खिताब रखा। सानिया ने मेजर्स में 21-26 के रिकॉर्ड के साथ सोलो कॅरियर का समापन किया। उन्होंने साल 2016 में टाइम पत्रिका (Time Magazine) की वर्ल्ड लेवल पर 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह बनाई थी।

कमाई के कई जरिए

द ब्रिज की रिपोर्ट(The Bridge) बताती है कि सानिया अपनी ऑन-फील्ड उपलब्धियों के अलावा आकर्षक ब्रांड के जरिए पैसे कमाए हैं। 2015 में वर्ल्ड नंबर 1 के रूप में अपने शिखर के दौरान हर विज्ञापन के लिए 60 लाख रुपए से 75 लाख रुपए लेती थीं। उनके एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में टाटा टी, टीवीएस स्कूटी और बॉर्नविटा आदि ब्रांड शामिल हैं। साल 2022 तक टेनिस और विज्ञापन से उनकी एनुअल कमाई 25 करोड़ रुपए थी। अभी वह लैक्मे इंडिया और लिवोजेन जैसे ब्रांड की एंबेसडर हैं।

सानिया की पर्सनल लाइफ

सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। उनका बेटा इजान है। मां-बेटे भारत के हैदराबाद शहर में रह रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in