आरसीबी।
आरसीबी। @RCBTweets एक्स सोशल मीडिया।
स्पोर्ट्स

IPL 2024 में RCB की ट्रॉफी पक्की? रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस विवाद के बीच RCB में हुई धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच विवाद उत्पन्न हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर द्वारा रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने की वजह बताने वाले बयान ने बुझी आग को फिर हवा दी है। ऐसे में रोहित के फैंस मुंबई इंडियंस को फिर से ट्रोल कर रहे। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने भी मुंबई इंडियंस के कोच की आलोचना कर दी। यह विवाद और बढ़ा गया। इन सबके बीच आरसीबी के लिए खुशखबरी आई है, जिससे आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी 2024 जीतने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

क्या है मामला?

एक तरफ मुंबई इंडियंस में विवादों का सिलसिला जारी है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी एवं आरसीबी टीम के सदस्य ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक कॉन्सर्ट में जरूरत से अधिक शराब पी ली थी, जिस कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। खिलाड़ी को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। मैक्सवेल के इस शराब कांड से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गई।

जांच टीम ने मैक्सवेल को दी क्लीन चिट

ऑस्ट्रेलिया बोर्ड अपने खिलाड़ियों से बेहतर लाइफस्टाइल की उम्मीद रखता है। मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के नियमों का उल्लंघन किया। इसे लेकर बोर्ड ने मैक्सवेल के विरुद्ध जांच कमेटी की गठन की। अगर, यह विस्फोटक बल्लेबाज जांच में दोषी मिले तो उन्हें आईपीएल खेलने के लिए एनओसी मिलने में दिक्कत आ सकती थी। इसके अतिरिक्त मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया टीम से भी कुछ सीरीज के लिए बाहर किया जा सकता था। मगर, खबर है कि ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने मैक्सवेल को क्लीन चिट दे दी है। जो आरसीबी के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है।

कीवी टीम के खिलाफ खेलेंगे मैक्सी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने ग्लेन मैक्सवेल को एनओसी दे दिया है। अब वह आईपीएल सीजन 17 में खेलेंगे। उनकी वापसी से आरसीबी की टीम काफी मजबूत हुई है और आईपीएल जीतने की संभावना काफी बढ़ गई है। अगर, मैक्सवेल आरसीबी के लिए नहीं खेल पाते तो आरसीबी को बड़ा झटका लगता। बता दें मैक्सवेल को आईपीएल खेलने के लिए क्लिन चिट मिलने के साथ खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वापसी हुई है। आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया को कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in