मैदान पर रणनीति बनाते मुंबई इंडियंस के खिलाफ। फाइल फोटो।
मैदान पर रणनीति बनाते मुंबई इंडियंस के खिलाफ। फाइल फोटो।  @mipaltan एक्स सोशल मीडिया।
स्पोर्ट्स

Mumbai Indians में आ रहा धाकड़ बल्लेबाज, फर्श से अर्श पर आएगी टीम! कौन होगा बाहर?

नई दिल्ली, रफ्तार। इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस पिछड़ी हुई है। अपने सभी मैच हारकर टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। लीग की 10 में से सिर्फ मुंबई ही ऐसी टीम है, जो एक भी मैच नहीं जीत सकी है। टीम के खिलाड़ियों को भी जीत का इंतजार है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर आई है। जल्द स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव टीम में शामिल होने वाले हैं। वह अगले मैच की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं।

NCS से सूर्यकुमार को मिली हरी झंडी

सूर्यकुमार अब IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए फिट नजर आ रहे हैं। प्रतिष्ठित एक क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो सूर्या को एनसीए से मंजूरी मिल गई है। वह अब अपनी टीम के साथ IPL में खेल सकते हैं। शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को सूर्यकुमार टीम के साथ नजर आ सकते हैं। अच्छी बात है कि इसके दो दिन बाद यानी 7 अप्रैल को मुंबई अपना अगला मैच खेलेगी। यह मैच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाना है।

टखने का कराया था ऑपरेशन

ICC की T-20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लंबे वक्त से चोट के कारण मैदान पर नहीं दिखे हैं। वह दिसंबर 2023 में आखिरी बार क्रिकेट खेले थे। तब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T-20 में शतक लगाया था। इसी सीरीज में ही उनके टखने में ग्रेड-2 की चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी भी कराई है। इसके बाद सूर्यकुमार ने स्पोर्ट्स हर्निया का भी ऑपरेशन करवाया। इससे क्रिकेट में उनकी वापसी में और देरी हो गई।

नमन धीर हो सकते हैं बाहर

मुंबई इंडियंस ने जो तीन मैच खेले हैं, उसमें तीसरे नंबर पर नमन धीर खेल रहे थे। उन्हें अपना स्पॉट गंवाना पड़ सकता है। पहले मैच में नमन धीर ने 20 रन बनाए थे। इसके बाद 30 रनों की पारी खेली। चौथे मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हो गए। मतलब उनका प्रदर्शन अप्रत्याशित नहीं रहा कि कप्तान को उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करने के बारे में अधिक सोचना पड़े। अब देखना है कि सूर्या के आने से मुंबई इंडियंस की टीम में क्या बदलता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in