Hardik ने Rohit के चुने इन दमदार खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज, शुरुआती दोनों मैच में MI हारी, आज RR से मुकाबला

IPL 2024 Mumbai Indians: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीम आईपीएल का खिताब चुकी है।
मुंबई इंडियंस की टीम।
मुंबई इंडियंस की टीम। @mipaltan एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। पांच बार की आईपीएल चैंपियल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन में अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है। टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की काफी आलोचना शिकार हो रही है। टीम का कॉम्बिनेशन नहीं बन पा रहा है। पिछले सीजन में बल्ले और गेंदों से कमाल करने वाले दो खिलाड़ी इस सीजन में नजर नहीं आए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव के बिना टीम का मिडिल ऑर्डर और कमजोर हो चुका है। नमन धीर को मौके मिले, लेकिन खास खेल नहीं दिखा सके।

ये खिलाड़ी किए गए नजरअंदाज

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। तब बल्ले से नेहाल वढेरा और गेंद से आकाश मधवाल ने अहम भूमिका निभाई थी। इस सीजन में जसप्रीत बुमराह टीम के साथ हैं। अगर, आकाश और बुमराह की जोड़ी उतरती है तो कमाल कर सकती है, लेकिन दोनों मुकाबलों में इन खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया। पिछले सीजन में नई गेंद से अर्जुन तेंदुलकर ने भी काफी प्रभावित किया था, उनको भी इस बार मौका नहीं दिया गया है।

IPL 2023 में कैसा रहा था प्रदर्शन?

आईपीएल 2023 में नेहाल वढेरा और आकाश मधवाल ने कमाल का खेल दिखाया था। मधवाल ने 8 मैचों में 14 विकेट झटके थे। 5 रन देकर 5 विकेट बेस्ट था। उनकी यॉर्कर गेंदों ने बुमराह की याद दिलाई थी। दूसरी ओर बाएं हाथ के बल्लेबाज वढेरा ने 14 मैचों में दो अर्धशतक समेत 241 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 145 से अधिक और औसत तकरीबन 27 का था। उन्होंने कई मौकों पर मैच फिनिश किया था।

आज राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला

मुंबई इंडियंस इस सीजन में पहली बार आज अपने घर पर वानखेड़े मैदान में उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स के साथ टीम का मुकाबला है। टीम मैच नहीं जीतती है तो आगे की राह मुश्किल हो सकती है। मैच में वढेरा और मधवाल की एंट्री होती है या नहीं इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, गेराल्ड कोएट्जी, श्रेयस गोपाल, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, नमन धीर, नुवान तुषारा, मो. नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in