क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा।
क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा। @BCCIdomestic एक्स सोशल मीडिया।
स्पोर्ट्स

20 Thousand Runs Club: सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए चेतेश्वर पुजारा, रच डाला ये खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से दूर हैं, पर डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका जलवा बरकरार है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पुजारा ने बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। वह रणजी ट्रॉफी में पुजारा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में 43 रन बनाए थे। दूसरी पारी में 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 66 रनों की इस पारी के दौरान 20 हजार फर्स्ट क्लास रन पूरे किए हैं। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

सचिन के क्लब में शामिल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से पुजारा को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सीरीज में भी जगह नहीं मिली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस दौरान रणजी ट्रॉफी में पुजारा ने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। फिर विदर्भ के खिलाफ अर्धशतक जड़ा और बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। इनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

पुजारा के रिकॉर्ड

पुजारा ने टेस्ट कॅरियर में 103 मैच खेलकर 176 पारियों में 7195 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट के क्रिकेट में 19 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 206 रन नाबाद रहा है। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ नाबाद 243 रन बनाए थे। अब देखना है कि उनको क्या टीम इंडिया में वापसी करवा सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in