raftaar.in
raftaar.in
उत्तराखंड

Haldwani Violence: बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस पर पत्थर मारने वाली बुर्काधारी महिलाएं होंगी चिन्हित, हो रही दबिश

हल्द्वानी, (हि.स.)। उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के लिए हल्द्वानी पुलिस लगातार यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है। साथ ही अब्दुल मलिक की प्रॉपर्टी को भी पुलिस चिन्हित कर रही है।

बुर्के की आड़ में महिला दंगाइयों ने भी महिला पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की

बीती 8 फरवरी गुरुवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को हटाने गई नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम पर बुर्काधारी महिलाओं ने भी पत्थरबाजी की थी। बुर्के की आड़ में महिला दंगाइयों ने भी महिला पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की, जो की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। इसे पुलिस बड़े सबूत के रूप में लेकर चल रही है।

पुलिस जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी करेगी

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं पुलिस कर्मियों पर पत्थर मारते हुए देखी जा रही हैं। ऐसी कई महिलाओं को पुलिस चिन्हित कर रही है। डाटा सर्विलांस के जरिए भी उनके ऊपर नजर रखी जा रही है कि इस हिंसा में उनको और इस घटना में उपद्रव को किसने भड़काया। उनके पास हथियार या पेट्रोल बम कहां से आए। इसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी करेगी।

सरकारी कार्य में बाधा डालना और पुलिस पर किसी तरह का भी हमला करना बड़ा अपराध है। हल्द्वानी हिंसा में बुर्के वाली महिलाओं की फुटेज नैनीताल पुलिस के हाथ लगी है। इस वीडियो के सामने आने से इस तरह की महिलाओं का सच भी समाज और प्रशासन के सामने आ गया है। जो सत्य को दरकिनार करते हुए सिर्फ अपना और अपना स्वार्थ देखते हैं। नैनीताल पुलिस का ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार करने का निर्णय सराहनीय है। इससे कानून को हाथ में लेने वाले लोगो को एक सबक मिलेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in