Mumbai Police
Mumbai Police raftaar.in
मुम्बई

एक ईमेल ने उड़ाई Mumbai Police की नींद, छत्रपति शिवाजी महाराज सहित कई म्यूजियम को उड़ाने की धमकी

मुंबई रफ्तार डेस्क। कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र सहित मुंबई भर में कम से कम आठ संस्थानों को शुक्रवार को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले। पुलिस के मुताबिक, पहला मेल म्यूजियम को मिला और दूसरे संस्थानों को भी ऐसे ही मेल मिले। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेल में बायकुला चिड़ियाघर पर हमला करने की भी धमकी दी गई है।

हालांकि पुलिस की जांच में विस्फोट के कोई सुराग नहीं मिले

महाराष्ट्र में एक साथ कई जगहों पर बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, मुंबई पुलिस के बम निरोधक दस्ते के साथ जांच शुरू की। जिसके बाद वर्ली, कोलाबा समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। हालांकि पुलिस की जांच में विस्फोट के कोई सुराग नहीं मिले। अब ईमेल के जरिए धमकी देने वाले शख्स की तलाश में पुलिस लग गई है, इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

मुंबई पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल देगी

पुलिस अधिकारी के अनुसार ईमेल में लिखा था कि म्यूजियम में कई बम लगाए हुए है। जो कि किसी भी समय में विस्फोट कर सकते है। जिसके बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आयी और बम निरोधक दस्ते के साथ खोजी डॉग को नियंत्रण करने वाली टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम संग्रहालय के आस पास तैनात कर दी गई। लेकिन पुलिस को कही भी विस्फोट से जुड़े कोई भी सुराग नहीं मिले। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस अपने साइबर सेल की मदद ले रही है। मुंबई पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल देगी। इस तरह के शरारती तत्वों के साथ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन सब जगहों पर मुंबई पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ जांच शुरू की, जहां बम से उड़ाने की धमकी आरोपी ने एक ईमेल के जरिये दी थी। लेकिन कहीं भी विस्फोट के कोई भी सुराग नहीं मिले। मुंबई पुलिस ने इसको लेकर तेजी से जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in