Neha
Neha raftaar.in
कर्नाटक

फैयाज ने कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा की हत्या कर दी, पिता ने बताया लव जिहाद का मामला, कांग्रेस ने किया इंकार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक में एक लड़की की कॉलेज में हत्या कर दी गई। इस मामलें ने कर्नाटक में सियासी भूचाल ला दिया है। जिस लड़की की हत्या कर दी गई है। वह कांग्रेस पार्षद की बेटी थी। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था को कमजोर बताया और कहा इसी कारण लव जिहाद हो रहा है। दूसरी तरफ कर्नाटक सरकार का कहना है कि यह लव जिहाद का मामला नहीं है। भाजपा ने सिद्धामैया सरकार पर जोरदार हमला करते हुए उनपर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि कर्नाटक सरकार कानून व्यवस्था को कमजोर कर रही है।

इसको लव जिहाद नहीं कहा जा सकता: गृह मंत्री जी परमेश्वर

इस मामले को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने लव जिहाद का खंडन किया। उन्होंने कहा कि जिस लड़की की हत्या हुई है। वह लड़की नेहा और फैयाज रिलेशनशिप में थे। लकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में कुछ खटास आ गई। जिससे उनके बीच दूरी बढ़ गयी। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने आगे कहा कि ऐसा हो सकता है कि नेहा ने फैयाज को किसी और से शादी करने की बात कही हो, जिसके कारण उसने नेहा को चाकू मार दिया हो। गृह मंत्री ने कहा कि अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं है। बस इतना कहा जा सकता है कि दोनों रिलेशनशिप में थे। इसको लव जिहाद नहीं कहा जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है

इस मामले को लेकर एबीवीपी ने कॉलेज कैंपस में अपना विरोध प्रदर्शन किया और जल्द न्याय करने की मांग की। दरअसल कर्नाटक के हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा पढ़ती थी। नेहा को उसके ही कॉलेज के लड़के ने चाकू मारकर बेरहमी से मार डाला। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा की हत्या को लव जिहाद बताया और कहा कि लड़की(नेहा) ने फैयाज का ऑफर ठुकरा दिया था। केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

मेरी बेटी फैयाज को पसंद नहीं करती थी

वहीं कांग्रेस के पार्षद और लड़की के पिता ने इस मामले को लेकर कहा कि फैयाज ने उनकी लड़की को प्रोपोज किया था। लेकिन मेरी बेटी ने उसके ऑफर को ठुकरा दिया था। मेरी बेटी फैयाज को पसंद नहीं करती थी। वह इन सब चीजों से दूर रहना चाहती थी। बेटी ने फैयाज से यह भी कहा था की वे दोनों अलग धर्म से है। ऐसे में रिश्ते को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन फैयाज ने गुस्से में उनकी बेटी की हत्या कर दी। लड़की के पिता ने कहा कि इस घटना से पहले उनकी आरोपी से बात हुई थी। लेकिन उन्होंने अलग धर्म के होने के कारण शादी से इंकार कर दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in