I.N.D.I. Alliance
I.N.D.I. Alliance Raftaar.in
नई-दिल्ली

I.N.D.I. Alliance: ममता बनर्जी को कांग्रेस ने ही बनाया था सांसद, सीट बंटवारे पर बोलें- जयराम रमेश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ चुनाव लड़ने की तैयारियों में है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- "ममता बनर्जी से बातचीत जारी है, कांग्रेस ने ही ममता बनर्जी को सांसद बनाया था।" TMC ने पहले ही इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

'तू-तू-मैं-मैं तो होती रहती है'- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि 'हमारा मकसद BJP को हराना है, तू-तू-मैं-मैं तो होती रहती है। ममता बनर्जी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। ममता बनर्जी ने कांग्रेस से नाराजगी जताई थी, उन्होंने कहा था कि 'कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2023 में पांचों राज्यों में से 4 राज्यों में बुरी तरह हार गई। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीटें BJP से हार गई। इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस से सीट बंटवारे पर का समाधान निकालने के लिए कहा लेकिन कांग्रेस उस समय राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में व्यस्त हो गई। कांग्रेस के इस बरताव से ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 'ऐकला चोलो' की घोषणा कर दी।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में बैठा तालमेल

आगामी लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीति चरम पर है। कांग्रेस के समस्याएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं। पश्चिम बंगाल के बाद बिहार में भी नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का दामन छोड़कर BJP का दामन थाम लिया। आज पंजाब, दिल्ली, गोवा, गुजरात और कर्नाटक में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा होगी।

जयराम रमेश का बयान

जयराम रमेश ने कहा- कांग्रेस ने ही ममता बनर्जी को सांसद बनाया, देख सकते हैं कि तृणमूल कांग्रेस में कांग्रेस का नाम जुड़ा है। हम ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं। ममता बनर्जी ने 1999 में तृणमू कांग्रेस की स्थापना की। साल 2011 में उन्होंने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI(M)) को सत्ता से उतारा। पिछले 13 सालों से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सत्तारुढ़ पार्टी बनकर उभरी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in