Delhi Floods
Delhi Floods Social Media
नई-दिल्ली

Delhi Flood: यमुना के जलस्तर में कमी-बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, बाढ़ से बेहाल दिल्ली में बारिश बन रही मुसीबत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बाढ़ से बेहाल राष्ट्रीय राजधानी को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। कई दिनो बाद खतरे के निशान के नीचे जाता यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह एक बार फिर यमुना के जलस्तर में लगातार कई घंटो तक वृद्धि दर्ज की गई। सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.70 हो गया। जबकि सुबह 9 बजे यह जलस्तर 205.58 मीटर दर्ज किया गया था और 8 बजे 205.50 मीटर था। युमना के जलस्तर में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, 205.84 मीटर दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर रिपोर्ट हुआ

ITO में भरा है पानी

आपको बता दें, यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते दिल्ली के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। अभी भी दिल्ली के ITO इलाके में काफी पानी भरा हुआ है। वहीं, सुबह बारिश हो जाने के चलते ITO ब्रिज पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। दिल्ली में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण से कई इलाकों ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

बढ़ सकता है युमना का जलस्तर!

मुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। यमुना में सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो शाम तक यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा। क्योकि मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्लीवासियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। यमुना का स्तर शाम तक जलस्तर 205.83 दर्ज किया जा सकता है। फ्लड डिपार्टमेंट के मुताबिक, कुछ जगहों पर बारिश हुई और हथिनीकुंड से भी कुछ दिन पहले 60-70 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिस वजह से जल स्तर बढ़ा है।

कहीं मिली राहत तो कही बढ़ी परेशानियां!

जहां एक तरफ यमुना का जलस्तर कम होने पर पुराने लोहे के पुल पर ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई है। जिससे दिल्ली एनसीआर में आवागमन करने वालों के लिए राहत मिलती नज़र आ रही है। तो वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी सुचना के मुताबिक आज सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। वहीं, अभी भी दिल्ली के ITO इलाके में काफी पानी भरे होने के कारण सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।

MCD ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

दिल्ली में बाढ़ के बाद MCD ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर बारिश और उससे होने वाली समास्याओं के निराकण का प्राबंध किया है। यदि आपके मकान दुकान में बारिश का पानी जमा हो गया है अथवा पानी के बाद गाद जमा है, तो आप दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी नम्बर पर कॅाल कर अपनी समस्या का निदान पा सकते है।

MCD helpline Number