back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Flood News: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा बरकरार, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Delhi Flood News: बाढ़ से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (शनिवार) के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

नई दिल्ली, हि.स.। देश में मानसून की बारिश से पहाड़ और मैदान में अब हालात कुछ सुधरे हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है। मगर कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर कुछ इलाकों में बारिश हुई

बाढ़ से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (शनिवार) के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर कुछ इलाकों में बारिश हुई है। अभी दिल्ली के शांति वन इलाके और आईटीओ में जलभराव है। यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह सात बजे 207.62 मीटर पर आ गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले छह दिन तक बारिश की संभावना है। मगर तेज बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ समेत 50 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। फर्रुखाबाद, बलरामपुर, कन्नौज, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत और शाहजहांपुर के आसपास के इलाकों को अलर्ट किया गया है।

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई

बिहार के मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और मधेपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड के कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट और देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। कई दिनों से उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही। उत्तरकाशी समेत कई जगहों में भूस्खलन हुआ है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, मेघालय और तटीय कर्नाटक में मध्यम से तेज भारी बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵