गिरिराज सिंह, जिन्होंने सीएम नीतीश से अवैध मस्जिदों-मदरसों को तत्काल बंद किए जाने की मांग की है।
गिरिराज सिंह, जिन्होंने सीएम नीतीश से अवैध मस्जिदों-मदरसों को तत्काल बंद किए जाने की मांग की है।  रफ्तार।
बिहार

Bihar: गिरिराज सिंह बोले-मस्जिदों-मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश, ये देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीमांचल में तेजी से बढ़ रहे अवैध मस्जिद और मदरसे को लेकर नीतीश सरकार से तत्काल रोक लगाने की मांग की है। गिरिराज ने कहा कि बिहार सरकार तत्काल मदरसों पर रोक लगाए। सीमांचल की हालत देखकर लगता है कि न धर्म बचेगा-न धन। बिहार में लगभग तीन हजार मदरसे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। धार्मिक ब्रेनवाश की जगह प्रगतिशील शिक्षा दी जानी चाहिए।

वोट के लालच में नीतीश बढ़ावा दे रहे: गिरिराज

गिरिराज ने कहा-बिहार में अवैध मस्जिद और अवैध मदरसों की बाढ़ आ गई है। बिहार, बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सटा है। इन बॉर्डर सीमांचल क्षेत्रों में और अधिक कब्जा हो गया है। यह सिर्फ बिहार ही नहीं, देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है। पीएफआई बिहार में काफी सक्रिय है। प्रदेश में 18 प्रतिशत मुसलमान हैं। इस अवैध कब्जे को बंद कर मस्जिदों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू हो। सीएम नीतीश कुमार तुरंत अवैध मस्जिद और मदरसों को बंद कराएं। वोट के लालच में बहुत हो गया।

धर्म-धन, संस्कृति के खतरे में पड़ने को दोषी होंगे नीतीश-लालू

उन्होंने कहा कि नीतीश अब बिहार और देश के आंतरिक खतरों पर विचार करें। अगर, ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बिहार के लोगों का धर्म, धन और संस्कृति खतरा में पड़ जाएगा। इसके लिए दोषी होंगे नीतीश और लालू यादव। नीतीश तुष्टिकरण की इस निंद्रा से उठें और देश को आंतरिक सुरक्षा के खतरा से सुरक्षित करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram