Bihar Bridge Collapse
Bihar Bridge Collapse Raftaar.in
बिहार

Bihar Bridge Collapse: बिहार में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, 1 की मौत, 9 घायल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास आज सुबह एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मीडिया को बताया कि इस दर्दनाक घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

1 मजदूर की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल का निर्माण कोसी नदी के उपर 984 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था। जिला मजिस्ट्रेट कौशल कुमार ने कहा कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बाकुर और भेजा के बीच मरीचा के पास घटनास्थल पर थे। जहां यह घटना हुई थी। उन्होंने कहा, "इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और 9 अन्य घायल हो गए है। मौके पर पहुंची बचाव टीम ने बचाव अभियान शुरु कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि 30 कर्मचारी अभी भी मलबे में फंसे हैं।

इससे पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

यह दुर्घटना बिहार के भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल के ढहने से काफी हद तक मिलती-जुलती है। बीचे साल 2023 में गंगा नदी पर बना फोरलेन पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया था। जिसे लेकर राज्य सरकार और विपक्षी BJP के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। उस समय बिहार में JDU-RJD की सरकार थी। इस हादसे पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस पुल का निर्माण BJP और JDU के कार्यकाल में हुआ था।

पुल गिरने के मामले में सरकार नहीं उठा रही सख्त कदम

गंगा नदी पर बन रहा वे पुल भागलपुर और खगड़िया जिलों को जोड़ने वाला था। इस निर्माणाधीन पुल जिसका एक हिस्सा ढह गया था इसकी लागत ₹ 1,700 करोड़ से अधिक थी और इसे 2024 तक पूरा किया जाना था। संरचना की आधारशिला फरवरी 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रखी गई थी। बिहार से अबतक की पुलों के गिरने का मामले सामने आए हैं। सरकार और पुलिस प्रशासन ने इन मामलों में अबतक कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in