दिवंगत ऋतुराज सिंह।
दिवंगत ऋतुराज सिंह।  @CintaaOfficial एक्स सोशल मीडिया।
बॉलीवुड

Rituraj Singh Death: फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 'अनुपमा' में निभाए किरदार से फैंस के दिलों में जिंदा

नई दिल्ली, रफ्तार। फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह ने कार्डियक अरेस्ट की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक है। 59 वर्षीय ऋतुराज काफी दिनों से बीमार थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ऋतुराज पेनक्रियाज की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। फिर डिस्चार्ज होकर घर लौट आए थे। उसके बाद 19 फरवरी की रात उनको कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया।

आलिया-वरुण की फिल्म में किया था काम

ऋतुराज ने कई फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने वरुण धवन और आलिया की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया (साल 2017), 'वश- पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' और 'थुनिवु' (साल 2023) जैसी हिट फिल्मों में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म यारियां 2 रही। फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी।

वेब सीरीज इंडिया पुलिस फोर्स में निभाया किरदार

ऋतुराज ने कई वेब सीरीज में भी काम किया। इनमें 'द टेस्ट केस', 'हे प्रभु', 'क्रिमिनल', 'अभय', 'बंदिश बैंडिट्स', 'नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड' और 'मेड इन हेवन सीजन 2' आदि शामिल हैं। उनकी आखिरी वेब सीरीज रोहित शेट्टी की 'इंडिया पुलिस फोर्स' रही।

इन सीरियल्स में किया काम

ऋतुराज का टीवी इंडस्ट्री में लंबा करियर रहा है। उन्होंने आखिरी बार रूपाली गांगुली के हिट ड्रामा सीरियल 'अनुपमा' में दिखे थे। उन्होंने सीरियल में यशपाल की भूमिका निभाई थी। ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम हिट शो में काम किए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in