Tapsee Pannu
Tapsee Pannu Social Media
बॉलीवुड

Tapsee Pannu की शादी से मच गया हल्ला, वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की अलग वजह वजह बताया जा रहा है। तापसी पन्नू ने बाॅयफ्रेंड माथियस बोई के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। अब सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। इसमें एक्ट्रेस ने लागल रंग का दुपट्टा पहना हुआ था। फूलों की चादर के नीचे डांस करते हुए उन्होंने शानदार एंट्री की है।

वीडियो में डांस करते हुए तापसी पन्नू काफी खूबसूरत लग रही है। उनके साथ मैथियास भी नजर आते हैं। उनको पहचानने में काफी दिक्कत होती है। वे पंजाबी अंदाज में नजर आती हैं। वहीं दुल्हन के रूप में तापसी काफी जच रही हैं।

तापसी ने तस्वीर नहीं किया साझा

तापसी पन्नू ने अपनी शादी की तस्वीर साझा नहीं किया। लेकिन शादी के बाद उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हर बात पर बेबाकी से राय रखने वाली तापसी इस वीडियो में उनका कोई रिएक्शन नहीं मिला है। लोग वीडियो को देखने के बाद काफी कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि शादी काफी सादगी के साथ की गई है।

शानदार लुक में नजर आई तापसी पन्नू

इस बार तापसी पन्नू के शानदार लाल रंग का सूट पहना हुआ है। वे इस लुक में एकदम परफेक्ट दुल्हन लग रही हैं। डांस करते हुए स्टेज की ओर जाती हैं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। कुर्ता पजामा और सेहरा लगाए हुए तापसी का दूल्हा काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके बाद दोनों जयमाल करते हुए भी नजर आते हैं।

बहन के साथ डांस करती दिखीं एक्ट्रेस

शादी के बाद तापसी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे बहन के साथ नाचती हुई दिखती हैं। उन्होंने बहन के साथ शानदार प्रदर्शन भी किया था। वे चोरी चोरी चुप चुपकर पर भी खूब बेबाक अंदाज में डांस कर रही हैं। उन्होंने शरारा पहना हुआ था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in