स्पाइसजेट।
स्पाइसजेट। @flyspicejet एक्स सोशल मीडिया।
बाज़ार

SpiceJet Layoff: स्पाइसजेट में होगी कर्मचारियों की छंटनी, इतने लोगों की जाएगी नौकरी, कंपनी ने दिया ये तर्क

नई दिल्ली, रफ्तार। दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी की कार्रवाई जारी है। दिग्गज टेक कंपनी गूगल, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन, टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) कर चुकी है। अब यह लहर भारत पहुंच गई है। काफी वक्त से वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने (SpiceJet Layoff) वाली है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने लागत कम करने के लिए ऐसा फैसला लिया है।

1400 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जाएगा

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) अपने कुल कर्मचारियों का करीब 15 प्रतिशत यानी 1400 कर्मियों को नौकरी से हटाने वाली है। कंपनी में कुल 9 हजार लोग कार्यरत हैं। कंपनी के विमानों की संख्या 30 है। इनमें से 8 विमान लीज पर लिए गए हैं।

60 करोड़ रुपए दिया जा रहा वेतन

स्पाइसजेट के ऊपर अपने निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए लागत कम करने का दबाव बना हुआ है। कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन का 60 करोड़ रुपए बिल है, जिसे वे कम करना चाहते हैं। इसके लिए काफी समय से कोशिश की जा रही है। वित्तीय संकट से जूझने की वजह से कंपनी ने छंटनी का रास्ता अपनाया है।

वेतन देने में हो रही देरी

पिछले काफी समय से स्पाइसजेट के कर्मचारी वेतन देरी से पाने की शिकायत कर रहे हैं। अब तक जनवरी महीने का भी वेतन नहीं मिल सका है। अब कर्मचारियों को छंटनी से संबंधित कॉल भी आनी लगी है, जिससे कर्मचारी परेशान हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in