अडानी ग्रुप की ओर से बनाया जा रहा ग्रीन एनर्जी पार्क।
अडानी ग्रुप की ओर से बनाया जा रहा ग्रीन एनर्जी पार्क। @gautam_adani एक्स सोशल मीडिया।
बाज़ार

World के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की तस्वीरें आईं सामने, Adani बोले-हम 2 करोड़ से अधिक घरों को करेंगे रोशन

नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की तस्वीरें सामने आईं हैं। यहां 30 गीगावॉट बिजली पैदा करेगा और अंतरिक्ष से भी दिखेगा। यह जानकारी अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने दी है। अडानी ने गुरुवार को गुजरात के कच्छ में निर्माणाधीन ग्रीन एनर्जी पार्क की तस्वीरें पोस्ट कीं। अडानी ने बताया कि यह 726 वर्ग किलोमीटर के विशाल भूभाग को कवर करेगा। साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति में अहम भूमिका निभाने पर गर्व है। बताया कि हम हम 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के घर को रोशन करेंगे।

देश की हरित ऊर्जा क्षमता में बढ़ोतरी की उम्मीद

अडानी ने कहा कि इसके अलावा सिर्फ 150 किलोमीटर दूर हमारी कर्मभूमि मुंद्रा में सोलर और विंड एनर्जी के लिए दुनिया के सबसे व्यापक रिन्यूएबल एनर्जी मेन्यूफेक्चरिंग ईकोसिस्टम बना रहे हैं। यह सस्टेनेबल एनर्जी की दिशा में भारत की यात्रा में अहम मील का पत्थर है, जो इंटरनेशनल सोलर अलायंस और आत्मनिर्भर भारत पहल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अडानी समूह की इस परियोजना से भारत की हरित ऊर्जा क्षमता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 2021 में COP26 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था-भारत 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करेगा। उन्होंने भारत के पांच ‘अमृत तत्व’ के बारे में भी जानकारी दी थी।

ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल

अडानी ग्रुप के शेयरों में कई दिनों से उछाल है। अडानी ग्रीन एनर्जी स्टॉक में जबरदस्त तेजी दिख रही है। पिछले पांच दिनों में 50 फीसदी से अधिक का उछाल दिखा। अडानी के सभी शेयरों से निवेशकों की चांदी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in