आईपीओ।
आईपीओ। रफ्तार।
बाज़ार

Biggest IPO in India: आ रहा है भारत का सबसे बड़ा IPO, LIC का रिकॉर्ड तोड़ देगी यह ऑटोमोबाइल कंपनी

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत का सबसे बड़ा आईपीओ आने वाला है। यह दिवाली पर आ सकता है। वाहन कंपनी हुंडई भारतीय इकाई का आईपीओ लाने वाली है। हुंडई का यह आईपीओ आया तो एलआईसी का रिकॉर्ड टूट जाएगा। अब तक सबसे बड़ा आईपीओ एलआईसी ने लाया था। दक्षिण कोरियाई वाहन कंपनी हुंडई दिवाली के आसपास अपनी भारतीय इकाई को घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट करा सकती है। कंपनी बाजार में चल रहे आईपीओ बूम का लाभ उठाना चाह रही। हुंडई इंडिया का प्रस्तावित आईपीओ 3.3 बिलियन डॉलर मतलब 27390 करोड़ रुपए से 5.6 बिलियन यानी 46480 करोड़ रुपए का रह सकता है।

27 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है IPO

लोअर एस्टिमेट के हिसाब से देखें तो आईपीओ का साइज 27 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। ऐसे में हुंडई इंडिया का प्रस्तावित आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो जाएगा। एलआईसी ने मई 2022 में आईपीओ लांच किया था। इस आईपीओ का साइज 21 हजार करोड़ रुपए था। एलआईसी के आईपीओ ने विवादों में घिरी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का रिकॉर्ड तोड़ डाला था। 2021 में पेटीएम ने 18300 करोड़ का आईपीओ लाया था।

कंपनी की वैल्यू कितनी?

आईपीओ की तैयारी में बैंकर्स के साथ हुए डिस्कशन में हुंडई इंडिया की वैल्यू 22 बिलियन डॉलर से 28 बिलियन डॉलर आंकी गई है। आईपीओ में हुंडई 15-20 फीसदी हिस्सेदारी को बेचना चाह रही। 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर आईपीओ का साइज 27 हजार करोड़ रुपए के पार जाएगा।

कार बिक्री में दूसरे नंबर पर हुंडई

भारतीय इकाई हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड बिक्री के हिसाब से भारत में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर मारुति सुजुकी है। भारतीय बाजार में 3 दशक पहले एंट्री की दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई भारतीय बाजार में 15 फीसदी हिस्सेदारी रखती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in