लोकसभा चुनाव।
लोकसभा चुनाव।  रफ्तार।
लोकसभा चुनाव 2024

Election 2024 : वोटरों का जोश हाई; नोएडा-गाजियाबाद में पारा 40 डिग्री पार होने के बाद भी जोरदार वोटिंग

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की अमरोहा, मेरठ, बागपत, मथुरा, समेत 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों से कुल 91 उम्मीदवार मैदान हैं। वहीं, मतदान के बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। वोटिंग के बीच लोगों को सख्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से गर्म हवाओं और तेज धूप से लोग परेशान हैं, लेकिन वोटिंग करने अपने-अपने बूथ पर पहुंच रहे हैं।

नोएडा-गाजियाबाद में 40 डिग्री तापमान

नोएडा और गाजियाबाद में आज तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार हो चुका है। मतदान बाद शाम और रात में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में हल्की बारिश के आसार बने हैं। शनिवार की सुबह हवा में हल्की ठंडक रह सकती है।

हीटवेव का अलर्ट जारी

बागपत में बहुत ज्यादा पारा है। मेरठ में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी है। मथुरा में भी आज से 4 दिनों तक हीटवेव की आशंकाट है। यहां अधिकतम पारा 42 से 43 डिग्री रह सकता है।

यूपी में कहां-कितनी वोटिंग

यूपी की आठ सीटों पर सबसे अधिक मतदान मामले में अलीगढ़ तीसरे नंबर पर है। यहां 12.20 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। बागपत में 11 प्रतिशत, बुलंदशहर में 11.99, गौतमबुद्ध नगर में 11.57 प्रतिशत, गाजियाबाद में 10.67 प्रतिशत, मथुरा में 10.09 प्रतिशत, मेरठ में 12.28 प्रतिशत, अमरोहा में 14.32 प्रतिशत, अलीगढ़ में 12.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

किस राज्य में कितनी वोटिंग?

त्रिपुरा : 16.65

पश्चिम बंगाल : 15.68

छत्तीसगढ़ : 15.42

मणिपुर : 14.80

मध्य प्रदेश : 13.82

केरल : 11.90

राजस्थान : 11.77

उत्तर प्रदेश : 11.67

कर्नाटक :10.39

जम्मू एंड कश्मीर : 10.39

असम : 9.15

बिहार : 9.65

महाराष्ट्र्र : 7.45

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in