Election 2024: दोपहर 3 बजे तक; यूपी में 44.13% वोटिंग, जानें हॉट सीट मथुरा-मेरठ के वोटिंग प्रतिशत

Loksabha Polls 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। यह चौथा वोटिंग प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर सबसे अधिक वोटिंग हुई है।
लोकसभा चुनाव का मतदान।
लोकसभा चुनाव का मतदान। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान अंतिम दौर में पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने दोपहर 3 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी किया है। इसके मुताबिक यूपी में कुल 44.13% वोटिंग हुई है। आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में से सबसे अधिक अमरोहा में मतदान हुआ है। यहां 51.44 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। दूसरे नंबर पर मेरठ हैं, जहां 47.52 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बागपत तीसरे नंबर पर

यूपी की आठ सीटों पर सबसे अधिक मतदान मामले में बागपत नगर तीसरे नंबर पर है। यहां 42.92 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। बुलंदशहर में 44.54, गाजियाबाद में 41.13 प्रतिशत, मथुरा में 39.45 प्रतिशत, मेरठ में 47.52 प्रतिशत, अलीगढ़ में 44.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।

किस राज्य में कितनी वोटिंग?

त्रिपुरा : 54.47

मणिपुर : 54.26

पश्चिम बंगाल : 47.29

छत्तीसगढ़ : 53.09

मध्य प्रदेश : 38.96

केरल : 39.26

राजस्थान : 40.39

उत्तर प्रदेश : 35.73

कर्नाटक : 38.23

जम्मू एंड कश्मीर : 42.88

असम : 46.31

बिहार : 33.80

महाराष्ट्र्र : 31.77

चुनावी मैदान में ये दिग्गज

राहुल गांधी : केरल की वायनाड से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।

शशि थरूर : केरल की तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर दोबारा प्रत्याशी हैं।

राजीव चंद्रेशखर : केरल की तिरुवनंतपुरम पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रेशखर भाजपा से भाग्य आजमा रहे हैं।

ओम बिरला : राजस्थान की कोटा-बूंदी सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाजपा से प्रत्याशी हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत : राजस्थान की जोधपुर सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं।

हेमा मालिनी : मथुरा सीट से एक्ट्रेस एवं सांसद और हेमा मालिनी फिर से उम्मीदवार हैं।

नोएडा-गाजियाबाद में 40 डिग्री तापमान

नोएडा और गाजियाबाद में आज तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार हो चुका है। मतदान बाद शाम और रात में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में हल्की बारिश के आसार बने हैं। शनिवार की सुबह हवा में हल्की ठंडक रह सकती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in