LS Election 2024
LS Election 2024 Raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

Loksabha Polls 2024: सुबह 9 बजे तक; बिहार की 5 सीटों में से कटिहार में सबसे ज्यादा मतदान, जानें हॉट सीट का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में आज दूसरे चरण की 5 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें किशनंगज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका शामिल है। वोटर टर्न ऐप के अनुसार, सुबह 9 बजे तक कटिहार मतदान के मामले में सबसे आगे है। अबतक 12.01% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया है।

वोटर टर्न ऐप के अनुसार अबतक का डाटा

1. बांका: 10.65%

2. भागलपुर: 8.92%

3. कटिहार: 12.01%

4. किशनगंज: 8.32%

5. पुर्णिया: 9.36%

पुर्णिया से पप्पु यादव

पुर्णिया से पप्पु यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पार्टी को समाप्त कर कांग्रेस का दामन थामा था। लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें पुर्णिया लोकसभा सीट देने से दरकिनारा कर लिया। RJD सुप्रीमो लालू यादव ने यह सीट अपने खाते में ले ली। चूंकि, बिहार में कांग्रेस और RJS इंडिया गठबंधन में मिलकर एक साथ चुनाव लड़ रही है। पुर्णिया में सुबह 9 बजे तक 9.36% मतदान हुआ है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

पप्पू यादव के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

पूर्णिया लोकसभा चुनाव की मतदान से 12 घंटे पहले सियासी हंगामा मचा। जहां निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डमी EVM एवं थार गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टी सदर SDPO पुष्कर कुमार ने की है। सदर SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि देर रात में निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के कुछ समर्थक थार गाड़ी के साथ घूम-घूम कर प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने वाहन जांच के दौरान रात्रि में प्रचार करते हुए चार समर्थकों को डमी EVM के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही थाड़ गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है। मामला सहायक खजाँची थाना क्षेत्र का मामला है। 

किस सीट से कौन उतरा मैदान में?

कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस के तारिक अनवर तो JDU से दुलाल चंद्र गोस्वामी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, भागलपुर से JDU के अजय मंडल तो कांग्रेस के अजीत शर्मा के अलावा अन्य प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। इधर, पूर्णिया में निर्दलीय के रूप में पप्पू यादव तो JDU से संतोष कुशवाहा, RJD से बीमा भारती चुनावी मैदान में हैं। किशनगंज में JDU प्रत्याशी मुजाहिद आलम, AIMIM के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in