Tejashwi Yadav के लंच पर बीजेपी आक्रामक, कहा- सावन में मटन, नवरात्र में मछली...खाने वाले सनातनी नहीं...

Tejaswi Yadav: उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। ऐसा करके वे अपने प्रतिद्वंद्वियों के निशाने पर आ गए हैं।
Tejaswi Yadav
Tejaswi Yadavraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने तेज तरार भाषण के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वह चुनावी सरगर्मी के बीच अपने लंच को लेकर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। ऐसा करके वे अपने प्रतिद्वंद्वियों के निशाने पर आ गए हैं।

भाजपा ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया है

दरअसल पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 9 अप्रैल 2024 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपना भोजन खाते एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा "चुनावी भागदौड़ एवं व्यस्तता के बीच हेलिकॉप्टर में भोजन! दिनांक- 08/04/2024" इस वीडियो में तेजस्वी यादव मछली और रोटी खाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी ने यह भी बताया कि बाहर काफी गर्मी है और लू चल रही है। इसलिए उन्होंने अपने साथ मट्ठा, बेल का जूस, सतुआ और तरबूज का जूस भी रखा हुआ है। जैसे ही उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर अपलोड किया। उसके बाद भाजपा ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मछली खाते वीडियो को शेयर करने को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वोट बैंक की राजनीति बता डाला। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग अपने को सनातनी दिखाने की कोशिश तो करते हैं मगर ये लोग सनातनी संस्कार को सीख नहीं पाए हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि ये कभी सावन में मटन खाते हुए दिखते हैं तो नवरात्री में मछली खाते हुए दिख रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग वोट पाने के लिए इस कदर गिर गए हैं कि धर्म और संस्कार को नीचे दिखाने में भी किसी तरह का संकोच नहीं कर रहे हैं। इस तरह के लोग धर्म का अपमान करते हैं।

तेजस्वी यादव ने भाजपा और गोदी मीडिया का टेस्ट लेने की बात कही

वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट के द्वारा भाजपा और गोदी मीडिया का टेस्ट लेने की बात कही, उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा "भाजपाइयों और गोदी मीडिया के भक्तों के 𝐈𝐐 का टेस्ट लेने के लिए ही हमने यह video डाला था और हम अपनी सोच में सही भी साबित हुए। ट्वीट में “दिनांक” यानि 𝐃𝐚𝐭𝐞 लिखा हुआ है, लेकिन बेचारे अंधभक्तों को क्या मालूम? आख़िर में सहनी जी द्वारा मिर्ची लगने का भी जिक्र किया गया है।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in