BJP VS Congress 
Lok Sabha Poll
BJP VS Congress Lok Sabha Poll Raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

Lok Sabha Poll: संकल्प पत्र VS न्याय पत्र कौन कितना ताकतवर? BJP ने MSP पर किया ये वादा, Congress ने दी गारंटी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली में BJP ने 15 अप्रैल को चुनावी घोषणापत्र जारी किया। वहीं कांग्रेस ने 5 अप्रैल को घोषणापत्र जारी किया। दोनों पार्टियों ने जनता के हितों को देखते हुए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसके बाद दोनों पक्षों के नेताओं ने एक-दूसरे के घोषणपत्रों पर हमला किया।

BJP ने घोषणापत्र में क्या है?

1. BJP ने अपने घोषणापत्र में MSP पर लगातार बढ़ोतरी की बात कही।

2. 3 करोड़ और लखपति दीदी बनाने की गारंटी

3. महिला शक्ति वंदन अधिनियम का कार्यन्वयन

4. ग्लोबल साउथ का नेतृत्व

5. UNSC में स्थायी सदस्यता

6. सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नियंत्रण के लिए कानून

7. इंफास्ट्रक्चर, पर्यटन और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार बढ़ाएंग

8. छोटे व्यापारियों के लिए किफायती बीमा प्रोडक्टस

9. उच्च शिक्षा के लिए नए संस्थान

10. युवाओं को कौशल प्रशिक्षण

कांग्रेस ने घोषणापत्र में क्या है?

1. कांग्रेस ने MSP पर गारंटी देने की बात कही।

2. महालक्ष्मी योजना- गरीब परिवार को बिना शर्त हर साल 1 लाख रुपये

3. भारतीय महिला बैंक को फिर से स्थापित करना

4. भारत की अंतराष्ट्रीय छवि को सुधारने के लिए काम करेंगे

5. मालदीव के साथ संबंध सुधार और म्यांमार के लोगों के राजनीतिक और मानवाधिकार के लिए काम करेंगे

6. केंद्र सरकार में अलग-अलग स्तर पर स्वीकृत लगभग 30 लाख रिक्त पदों को भरने का वादा

7. मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर प्रतिदिन 400 रुपये न्यूनतम राष्ट्रीय वेतन की गारंटी

8. सरकारी नौकरियों में आरक्षित खाली पदों पर 1 साल के अंदर नियुक्ति

9. केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की संख्या बढ़ाई जाएगी

10. अनुसूचित जाति, अनुसूचुत जनजाति, पिछड़ा वर्ग के छात्रों में ड्रॉपऑउट दर को कम करने के लिए फंड दिया जाएगा।

लुभाने घोषणापत्र

चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस और BJP दोनों दलों ने जनता को लुभाने के लिए एक से एक योजनाओं को शामिल किया है। जनता के मुद्दों को दोनों पार्टियों ने बारीकी से समझा है। लेकिन किसका घोषणापत्र कितना असरदार होगा ये 4 जून को चुनाव के नतीजे आने के बाद पता चलेगा। BJP ने अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है तो वहीं कांग्रेस ने न्याय पत्र नाम दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in