Amit Shah
Amit Shah raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

Loksabha Election: गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन भरा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन कर दिया है। गुजरात की गांधीनगर सीट हाई प्रोफाइल सीट है। गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेता लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सोनल पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है।

इस बार भाजपा ने अमित शाह का 10 लाख मतों से जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है

अमित शाह ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि गांधीनगर की जनता ने उन्हें हमेशा सहयोग किया है। उन्होंने कहा यहां विकास के सभी कार्य हुए हैं। इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बता दें कि अमित शाह गांधीनगर से दूसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में गांधीनगर से पहली बार चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा ने अमित शाह का 10 लाख मतों से जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

गुजरात में 26 लोकसभा की सीटों के लिए मतदान 7 मई को होंगे

गुजरात में 26 लोकसभा की सीटों के लिए मतदान 7 मई को होंगे। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख आज 19 अप्रैल 2024 है। अमित शाह ने 18 अप्रैल को गांधीनगर में पड़ने वाले क्षेत्रों में तीन रोड शो किया था। उनका यह कार्यक्रम 10 घंटे के करीब चला, जिसमे उन्होंने 6 विधानसभाएं कवर की थी। उनका पहला रोड शो साणंद में एपीएमसी सर्कल से शुरू हुआ और लसरोवर चौक होते हुए, दूसरा रोड शो कलोल में जेपी गेट से टॉवर चौक तक हुआ। उनका तीसरा रोड शो वेजलपुर के सरदार पटेल चौक से नारणपुरा तक पूरा हुआ। इन तीन रोड शो को करने के बाद अमित शाह ने वेजलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अपने मुद्दों को जनता तक रखा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in