लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान। रफ्तार।
लोकसभा चुनाव 2024

Loksabha 2024 Polls : सुबह 11 बजे तक; पीएम की अपील का असर; तापमान के साथ बढ़ा मतदान, त्रिपुरावासियों का जोश हाई

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान ने रफ्तार पकड़ लिया है। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर जनता जमकर वोटिंग कर रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुबह 11:00 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वोटिंग त्रिपुरा में 36.42 प्रतिशत हुई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य सेलिब्रिटी की अपील का असर है।

किस राज्य में कितनी वोटिंग?

त्रिपुरा : 36.42

मणिपुर : 33.22

पश्चिम बंगाल : 15.68

छत्तीसगढ़ : 35.47

मध्य प्रदेश : 28.15

केरल : 25.61

राजस्थान : 26.84

उत्तर प्रदेश : 24.31

कर्नाटक : 22.34

जम्मू एंड कश्मीर : 26.61

असम : 27.43

बिहार : 21.68

महाराष्ट्र्र : 18.43

चुनावी मैदान में ये दिग्गज

राहुल गांधी : केरल की वायनाड से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।

शशि थरूर : केरल की तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर दोबारा प्रत्याशी हैं।

राजीव चंद्रेशखर : केरल की तिरुवनंतपुरम पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रेशखर भाजपा से भाग्य आजमा रहे हैं।

ओम बिरला : राजस्थान की कोटा-बूंदी सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाजपा से प्रत्याशी हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावतः राजस्थान की जोधपुर सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं।

हेमा मालिनी : मथुरा सीट से एक्ट्रेस एवं सांसद और हेमा मालिनी फिर से उम्मीदवार हैं।

दो पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे चरण की सीटों में तीन केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। राजस्थान के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों के भाग्य का फैसला भी जनता आज तय कर देगी। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं। कर्नाटक की मान्ड्या सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी प्रत्याशी हैं। कुमार स्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का भाजपा संग गठबंधन हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in