Lok Sabha Election 2024 :नोएडा,ग़ाज़ियाबाद समेत UP की 8 सीटों पर वोटिंग जारी,कई बड़े नेताओं के भविष्य दावं पर

UP News: उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर दूसरे चरण में आज मतदान शुरु हो गया है। कुल 91 उम्मीदवारों ने इन सीटों पर नामांकन भरा था। सभी सीटें पर त्रिकोणीय मुकाबला जारी है।
Lok Sabha Election Phase 2
Lok Sabha Election Phase 2Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज 7 बजे से शुरु हो गया है। प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान जारी है। सभी सीटें पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में कड़ी टक्कर हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनता से वोट देने की अपील की है।

किन सीटों पर आज मतदान जारी?

उत्तर प्रदेश के अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट पर आज मतदान जारी है। 8 सीटों पर 91 उम्मीदवार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। कई उम्मीदवार निर्दलीय के रुप में चुनावी रेस में उतर रहे हैं। कई बार निर्दलियों ने भी बड़े-बड़े उम्मीदवारों की जीत का पासा पलटा है।

हेमा मालिनी और अरुण गोविल पर सबकी टिकी नजरें

मथुरा लोकसभा सीट से दो बार की वर्तमान सांसद और पूर्व राज्यसभा सदस्य हेमा मालिनी 2014 से भाजपा के लिए मथुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लगातार तीसरे कार्यकाल पर नजर रखते हुए, हेमा मालिनी के संसदीय क्षेत्र में आज मतदान जारी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर से हो रहा है। भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से रामायण टीवी श्रृंखला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल को टिकट थमाया है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से सुनीता वर्मा उन्हें कड़ी टक्कर दें रहीं है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी से देवव्रत कुमार त्यागी उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

गाजियाबाद से बीजेपी के अतुल गर्ग लड़ रहे चुनाव

कांग्रेस के दानिश अली अमरोहा से और बीजेपी के अतुल गर्ग गाजियाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के वर्तमान सांसद महेश शर्मा दिल्ली की सीमा से लगे गौतमबुद्ध नगर से फिर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण के लिए प्रचार 24 अप्रैल की शाम को समाप्त हो गया और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया।

क्या है मतदाताओं की संख्या?

इन 8 लोकसभा सीटों पर 1.67 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें से 90.11 लाख पुरुष मतदाता, 77.38 लाख महिला मतदाता और 787 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 7,797 मतदान केंद्र और 17,677 पोलिंग बूथ हैं। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनाव में लगभग 65.5% मतदान हुआ।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in