back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha 2024: बिहार में शाम पांच बजे कर 52.35 प्रतिशत मतदान दर्ज, मधुबनी में सबसे कम हुई वोटिंग

बिहार में सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत के पार दर्ज। सभी सीटों पर वोटर टर्नआउट 49.00 प्रतिशत से अधिक दर्ज।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण का 1 बजे तक का वोटर टर्न आउट आ चुका है। आज बिहार में 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव पर मतदान किया जा रहा है। 9 बजे तक बिहार में वोटर टर्नआउट 8.86 प्रतिशत था, जो अब उछाल के साथ 11 बजे तक 21.11 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 1 बजे तक यह 34.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसके दो घंटे बाद 3 बजे यह 45.33 प्रतिशत दर्ज किया गया। 5 बजे तक बिहार में मतदान 52.35 प्रतिशत दर्ज किया गया।

बिहार की किस सीट पर कितना हुआ मतदान

सीतामढ़ी में 53.13 प्रतिशत

मधुबनी 49.01 प्रतिशत

मुजफ्फरपुर 55.2 प्रतिशत

सारण 50.46 प्रतिशत

हाजीपुर 53.81 प्रतिशत

हाजीपुर में चिराग पासवान चिराग की साख दांव पर

बताते चलें कि रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने अपने पिता की मृत्यु के बाद विरासत में मिली लोक जनशक्ति पार्टी की कुर्सी संभाल ली है। वे अपने पिता की सीट से चुनाव लड़ रहै हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट पर LJP की ज़मीनी तौर पर अच्छी पकड़ है। साथ ही इस सीट को सुरक्षित भी माना जाता है। चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़कर अपने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन में ये सीट RJD के खाते में गई है। RJD ने चिराग पासवान के खिलाफ शिवचंद्र राम को रण में उतारा है।

सारण से रोहिणी आचार्य सारण से उतरी चुनावी मैदान

बिहार में लालू प्रसाद यादव का दबदबा रहा है। करीब डेढ़ साल पहले पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी एक किडनी दान देने के बाद रोहिणी आचार्य सुर्खियों में आई थीं। अब रोहिणी के सामने सारण की लोकसभा सीट को जीतने की चुनौती है, जहां से लालू पहली बार सांसद बने थे। लेकिन पिछले दो चुनावों से इस सीट पर भाजपा का कब्ज़ा है। रोहिणी का इस सीट पर सीधा मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से होगा। रूडी साल 2014 से ही लगातार इस सीट से सांसद हैं।

मधुबनी ज़िले में भाजपा ने मौजूदा सांसद अशोक यादव जताया भरोसा

मधुबनी जिले की पहचान कवि कोकिल विद्यापति की जन्मस्थली और कालिदास की ज्ञानस्थली के रूप में है। विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग ने इस लोकसभा क्षेत्र को विश्व में पहचान दिलाई। 1976 से पहले यह क्षेत्र जयनगर लोकसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। क्षेत्र की प्रमुख नदियां अधवारा समूह, धौंस और जीवछ हैं। राजनीतिक क्षेत्र में इस लोकसभा की पहचान पूर्व में वामपंथियों के गढ़ के रूप में भी रही है। यह क्षेत्र कभी कांग्रेस के कब्जे में भी रहा। बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद अशोक यादव को फिर से मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला आरजेडी के मोहम्मद फातमी से हो रहा है। सपा से उदय मंडल आरजेदी से मोहन शर्मा मैदान में उतरे हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵