back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM नीतीश की बात से आहत होकर दी थी गोली मारने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा तो बताई कहानी

Bihar News: पटना पुलिस ने एक महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गोली मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पटना पुलिस ने एक महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गोली मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार युवक ने सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने का जो कारण बताया है वो बड़ा ही हैरान करने वाला है।

उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया

मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाले युवक का नाम विशेष चतुर्वेदी है। जो कि पटना जिले के बाढ़ का निवासी है। विशेष चतुर्वेदी मुंबई में पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम जॉब भी करता है। पटना पुलिस ने उसे बाढ़ के एनटीपीसी इलाके से 11 मार्च(सोमवार) को गिरफ्तार किया था। जहां से पटना पुलिस उसे मंगलवार को कोतवाली थाने लेकर आयी। इसके बाद उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विशेष चतुर्वेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुआ था

विशेष चतुर्वेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुआ था, जिसमे वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार को गोली से मारने की धमकी दे रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही पटना पुलिस ने तुरंत इस पर कार्यवाही शुरू कर 14 फरवरी को कोतवाली थाने में आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में उस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

उसके दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में सेक्स एजुकेशन को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी थीं कि जिसका खूब विरोध हुआ था। युवक का कहना है कि इसको लेकर ही वह आहत था। उसका कहना है कि उसके दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे। युवक का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा बयान देने के बाद माफी मांग ली थी। जिसके बाद उनका मुद्दा शांत हो गया था। उस युवक का कहना है कि उसने भी आवेश में आ कर ऐसा कह दिया था। जिसके लिए वह माफी मांग रहा है। उसका कहना है कि उसे माफ कर देना चाहिए। वह एक छात्र है। जब मुख्यमंत्री को माफी मिल सकती है तो उसे क्यों नहीं मिल सकती है। ऐसा कहना है उस युवक का मुख्यमंत्री को धमकी देने के मामले में।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar का नाम उन नेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने संघर्ष के दम पर अपनी अलग...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵