back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लालू यादव को जीवन दान देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, ये हो सकती है सीट!

Loksabha Election 2024: बिहार में जहां अभी तक महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। वहीं बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में जहां अभी तक महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। वहीं बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 मे लड़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी सारण लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।

इसका मुख्य कारण एमएलसी सुनील सिंह का एक्स पर एक पोस्ट है

रोहणी आचार्य का नाम इस सारण लोकसभा सीट को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका मुख्य कारण एमएलसी सुनील सिंह का एक्स पर एक पोस्ट है, जिसमे उन्होंने कहा था कि सारण प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD का प्रत्याशी बनाया जाए। सुनील का लालू के परिवार से काफी नजदीकी है, उन्हें राबड़ी देवी का मुंहबोला भाई भी कहा जाता है। रोहणी आचार्य लालू यादव की बहुत ही प्रिय बेटी है। रोहणी मीडिया की सुखियों में पहली बार उस समय आयी थी, जब उन्होंने अपने पिता लालू यादव को अपनी किडनी दान कर दी थी।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया का बहुत प्रयोग करती

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया का बहुत प्रयोग करती हैं, उन्हें अधिकतर भाजपा और JDU की सरकार के खिलाफ बोलते हुए देखा गया है। वह इन दोनों पर हमला करने से कभी भी परहेज नहीं करती हैं। हाल में ही लालू यादव के परिवारवाद पर दिए गए बयान के बाद भाजपा के नेताओं ने कड़ा जवाब देते हुए अपने अपने सोशल मीडिया में मोदी का परिवार लिखा। जिसका रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में यह लिखकर भाजपा पर तंज कसा कि “सिर्फ कहने – सोशल मीडिया पर लिखने से नहीं होगा कि “हम हैं फलाने/ अमुक के परिवार ” , जन्म – प्रमाणपत्र में पिता के नाम की जगह करवाना / लिखवाना होगा”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...