back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Loksabha Elections 2024 : पांचवें चरण में चिराग पासवान, रोहिणी आचार्य और अशोक यादव की साख दांव पर

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान होगा। इस बार इंडिया गठबंधन और NDA के बीच आमने-सामने चुनावी लड़ाई होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य RJD की सीट पर पहली बार सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर, स्वर्गीय रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान अपने पिता की सीट यानि की हाजीपुर से मैदान में उतरे हैं। इस सूचि में तीसरा नम्बर आता है, अजय निषाद का। कांग्रेस से अजय निषाद मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तो मधुबनी सीट की बात करें तो भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद अशोक कुमार यादव को फिर से मौदान में उतारा है।

हाजीपुर में चिराग पासवान चिराग की साख दांव पर

बताते चलें कि रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने अपने पिता की मृत्यु के बाद विरासत में मिली लोक जनशक्ति पार्टी की कुर्सी संभाल ली है। वे अपने पिता की सीट से चुनाव लड़ रहै हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट पर LJP की ज़मीनी तौर पर अच्छी पकड़ है। साथ ही इस सीट को सुरक्षित भी माना जाता है। चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़कर अपने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन में ये सीट RJD के खाते में गई है। RJD ने चिराग पासवान के खिलाफ शिवचंद्र राम को रण में उतारा है।

सारण से रोहिणी आचार्य सारण से उतरी चुनावी मैदान

बिहार में लालू प्रसाद यादव का दबदबा रहा है। करीब डेढ़ साल पहले पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी एक किडनी दान देने के बाद रोहिणी आचार्य सुर्खियों में आई थीं। अब रोहिणी के सामने सारण की लोकसभा सीट को जीतने की चुनौती है, जहां से लालू पहली बार सांसद बने थे। लेकिन पिछले दो चुनावों से इस सीट पर भाजपा का कब्ज़ा है। रोहिणी का इस सीट पर सीधा मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से होगा। रूडी साल 2014 से ही लगातार इस सीट से सांसद हैं।

मधुबनी ज़िले में भाजपा ने मौजूदा सांसद अशोक यादव जताया भरोसा

मधुबनी जिले की पहचान कवि कोकिल विद्यापति की जन्मस्थली और कालिदास की ज्ञानस्थली के रूप में है। विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग ने इस लोकसभा क्षेत्र को विश्व में पहचान दिलाई। 1976 से पहले यह क्षेत्र जयनगर लोकसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। क्षेत्र की प्रमुख नदियां अधवारा समूह, धौंस और जीवछ हैं। राजनीतिक क्षेत्र में इस लोकसभा की पहचान पूर्व में वामपंथियों के गढ़ के रूप में भी रही है। यह क्षेत्र कभी कांग्रेस के कब्जे में भी रहा। बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद अशोक यादव को फिर से मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला आरजेडी के मोहम्मद फातमी से हो रहा है। सपा से उदय मंडल आरजेदी से मोहन शर्मा मैदान में उतरे हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵