back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mission 2024: ओवैसी की पार्टी AIMIM बिहार की 11 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, किशनगंज से अख्तरुल ईमान होंगे प्रत्याशी

Loksabha Election 2024: AIMIM पार्टी बिहार की 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

किशनगंज, (हि.स.)। AIMIM पार्टी बिहार की 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बुधवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कार्यालय में इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी बिहार की किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, काराकाट, बक्सर, गया, मुजफरपुर, उजियारपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी।

फिलहाल दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है

उन्होंने बताया कि इन सीटों पर प्रत्याशियों का चयन पार्टी सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी से बात कर घोषणा की जाएगी। इन लोकसभा सीटों से लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी हैदराबाद गए हुए है और बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में कुछ पार्टियों से गठबंधन की बात चल रही है। एक दो दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है जिसमें किशनगंज से प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल इमान और कटिहार से राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन चुनाव लड़ेंगे।

AIMIM ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

उन्होंने कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के साथ समझौता करने की कोशिश की गई लेकिन कोई तरजीह नहीं मिला। उन्होंने कहा की राजद के द्वारा पार्टी तोड़ने के बाद भी गठबंधन को लेकर बात की गई लेकिन पता नहीं किस वजह से कोई तरजीह नहीं दिया गया जिसके बाद पार्टी ने अभी 11 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है।

वह हैदराबाद तक ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं

AIMIM पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी अपने विवाद वाले बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनके बिहार समेत अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने के निर्णय से साफ है कि वह हैदराबाद तक ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं। लेकिन उनकी राष्ट्रीय लेवल की राजनीति की राह इतनी आसान नहीं होने वाली। हो सकता है उन्हें कुछ लोग जो विवाद वाले बयान पसंद करते हों, उन्हें भी पसंद करते हों। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करने के लिए समाज के सारे वर्ग को साथ लेकर कार्य करना होता है। अगर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करनी है तो उन्हें सबको साथ लेकर चलना होगा, जो कि उनके लिए ऐसा करना बहुत ही मुश्किल होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵