back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam News: मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, कहा- असम का रोग जनसंख्या है

Assam News: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम का रोग इसकी बढ़ी हुई जनसंख्या है।

गुवाहाटी, (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम का रोग इसकी बढ़ी हुई जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 60 लाख की जनसंख्या वाले राज्य असम की तुलना पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ नहीं की जा सकती है।

मेघालय की जनसंख्या असम से बहुत कम है, ऐसे में तुलना करना ठीक नहीं

मुख्यमंत्री आज असम विधानसभा के चालू बजट सत्र के सातवें दिन कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नरह के सवालों का उत्तर देते हुए उपरोक्त बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय की जनसंख्या 20 लाख है ऐसे में 20 लाख आबादी वाले राज्य मेघालय और 3 करोड़ 7 लाख आबादी वाले राज्य असम की कोई तुलना नहीं हो सकती है। भरत नरह ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की तुलना में असम में नामांकन करवाने वाले छात्रों की प्रतिशतता कम होने की बात कही।

असम के 130 कॉलेज अपने डाटा अपलोड नहीं कर पाए थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंकड़े में कमी आने की वजह यह थी कि असम के 130 कॉलेज अपने डाटा अपलोड नहीं कर पाए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ 350 कॉलेज के प्रिंसिपलों कि कल बैठक बुलाई थी और उसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे बल्कि, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री निजुत मईना योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के अधिक से अधिक छात्र कॉलेज में दाखिला ले सकें इसके लिए सरकार विभिन्न स्तर पर प्रयास कर रही है।

सफाई के इंडेक्स में असम का देश के अंदर 20वां स्थान है

सफाई के इंडेक्स में असम का देश के अंदर 20वां स्थान है तथा राज्य के रूप में गुवाहाटी शहर का 31वां स्थान रहने को लेकर कहा कि यह सरकार के लिए लाज की बात नहीं है बल्कि, यह असम और असमिया जाति के लिए लज्जा की बात है।

असम में एक सिटीजन मूवमेंट होने की जरूरत है

उन्होंने कहा कि असम में एक सिटीजन मूवमेंट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इंदौर इसलिए स्वच्छ शहर है क्योंकि, लोग सुबह उठकर ही कचरा लेकर घरों से बाहर जाकर उसे निपटा आते हैं लेकिन आज भी असम के लोग कचरा उठाने के लिए पैसे देने में आनाकानी करते हैं।

लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद गुवाहाटी में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद गुवाहाटी के हर वार्ड में घूमेंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...