back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam News: सरकार बनने पर टैक्स के पैसे जनता को लौटा देगी कांग्रेस: भूपेन बोरा

Guwahati News: असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने जनता को आश्वासन दिया है कि 2026 में उनकी सरकार बनने के बाद जनता द्वारा टैक्स के रूप में लिए गए रुपए लौटा दी जाएगी।

गुवाहाटी, हि.स.। सरकार द्वारा राजनीतिक तथा गैर राजनीतिक, सामाजिक धार्मिक, सांस्कृतिक समेत अनेक प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन पर टैक्स लगाए जाने का जोरदार शब्दों में विरोध करते हुए असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने जनता को आश्वासन दिया है कि 2026 में उनकी सरकार बनने के बाद जनता द्वारा टैक्स के रूप में लिए गए रुपए लौटा दी जाएगी। लोग अपना रसीद संभाल कर रखें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार का टैक्स लगाया जाना किसी भी तरह से स्वीकार करने योग्य नहीं है।

मुख्यमंत्री चार्टर प्लेन से घूमते रहते हैं

उन्होंने आज यहां पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार से जनता को टैक्स लगाकर परेशान करना भाजपा के लिए चुनाव में परेशानी का सबब बनेगा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री चार्टर प्लेन से घूमते रहते हैं। मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों के चुनाव में अधिक रुपए देते हैं। भाजपा कार्यालय के नाम अट्टालिका का निर्माण किया गया। इन सबके लिए रुपए कम पड़ जाते हैं, इसलिए जनता पर एक के बाद एक कर का बोझ लाद दिया जाता है।

BJP ने जनता पर टैक्स का बोझ लादा

भाजपा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में असम की 14 सीटों में से 12 सीटें जीतने को लेकर किये जा रहे दावे संबंधी प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस अध्यक्ष ने उल्टा सवाल पूछा कि जनता पर टैक्स का बोझ सरकार लाद रही है, क्या इससे खुश होकर जनता भाजपा को अधिक वोट देगी? या फिर आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छूती जा रही है, इससे खुश होकर जनता भाजपा को ज्यादा वोट देगी? या फिर राज्य में हर तरफ भ्रष्टाचार, लूट खसोट चल रहा है, इससे खुश होकर जनता भाजपा को ज्यादा वोट देगी?

लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार

विपक्ष के गठबंधन द्वारा लोकसभा चुनाव में सीटों की जा रही मांग से संबंधित प्रश्न पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है। लेकिन, सिर्फ मांगने से ही नहीं होता है। सभी दल आपस में बैठकर इस पर गहन विचार-विमर्श करके निर्णय लेंगे। पत्रकार सम्मेलन के दौरान उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा पर कई आरोप लगाए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵