back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एआईयूडीएफ के विधायक प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी खत्म, असम के लिए रवाना

जयपुर, 16 अप्रैल (हि. स.)। असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) पार्टी के विधायक प्रत्याशी होटल फेयरमाउंट से शुक्रवार को विदा हो गए हैं। असम विधायक प्रत्याशियों की होटल फेयरमाउंट में बाड़ाबंदी की गई थी। करीब आठ दिन रुकने के बाद सभी विधायक प्रत्याशी होटल फेयरमाउंट से शुक्रवार को रवाना हो गए। इन सभी विधायकों ने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए असम जाने का कार्यक्रम है। असम एआईयूडीएफ पार्टी के विधायक प्रत्याशी नौ अप्रैल को राजधानी जयपुर की होटल फेयरमाउंट में पहुंचे थे, जहां पर उनकी लग्जरी मेहमाननवाजी की जा रही थी। सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी और विधायक रफीक खान को विधायक प्रत्याशियों के मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले भी देश में सियासी संकट के दौर में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात विधायक प्रत्याशियों को राजधानी जयपुर के होटल में ही बाड़ाबंदी में रखा गया था। देश में जब-जब कथित सियासी संकट आया तो कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भरोसा जताया है। पिछले वर्ष राजस्थान में सियासी संकट के समय राजस्थान के कांग्रेस विधायकों को भी होटल फेयरमाउंट में ही रखा गया था। एक बार फिर असम विधानसभा चुनाव को लेकर खरीद-फरोख्त के डर से असम विधायक प्रत्याशियों को भी कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में जयपुर की होटल फेयरमाउंट में ही रखा गया। पिछले दिनों असम कांग्रेस के विधायकों को भी जयपुर लाने की चर्चाएं सामने आ रही थी। हालांकि, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया था। मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी का कहना था कि किसी भी पार्टी के कोई भी नेता हमारी शरण में आएंगे तो हम उनकी मेहमाननवाजी करेंगे। चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या अन्य दल, हमें किसी भी प्रदेश की राजनीति से मतलब नहीं, हमारा काम केवल उनकी देखभाल और मेहमाननवाजी करना है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: …तो यूपी को मिलने वाला है नया उपमुख्यमंत्री? मंत्रीपद के लिए पंकज सिंह की दावेदारी सबसे मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय बड़े बदलाव की सुगबुगाहट साफ सुनाई दे रही है। बीजेपी के भीतर संगठनात्मक फेरबदल...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵