back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी संग मारपीट के आरोप में गिरफ्तार टीवी एक्टर करण मेहरा को मिली जमानत

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण मेहरा को मंगलवार की सुबह मुंबई पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद अब अभिनेता को जमानत मिल गई है। क्या है पूरा मामला? दरअसल धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभा कर घर-घर ,में मशहूर हुए अभिनेता करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। सोमवार (31 मई) को निशा ने करण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने करण को हिरासत में ले लिया। ये खबर जैसे जी सामने आई टेलीविजन जगत में हड़कंप मच गया। हर कोई स्तब्ध है और जानना चाहता है कि टेलीविजन जगत के इस मशहूर कपल के बीच ऐसा क्या हो गया कि नौबत यहां तक आ गई। करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात साल 2008 में फिल्म हँसते -हँसते के सेट पर हुई थी। इसकी बाद दोनों में दोस्ती हुई और जल्द ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। 2017 में दोनों का एक बेटा हुआ। वहीं अब शादी के लगभग दस साल बाद कुछ समय से करण मेहरा और निशा रावल के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। इस बारे में कपल से बात भी की गई थी। एक्टर ने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया था,लेकिन निशा रावल ने सभी अफवाहों को सिरे से नकारते हुए दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने का दावा किया था। लेकिन अब करण की गिरफ्तारी से बात साफ हो गई है कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। बता दें कि करण मेहरा और निशा रावल दोनों ही टेलीविजन जगत के जाने -माने और मशहूर कलाकार है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵