back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काउंटी में ब्रॉड का सामना करने का अनुभव टेलर के काम आएगा

लंदन, 1 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर का कहना है कि 2018 में काउंटी चैंपियनशिप में इंग्लैंड में खेलने का अनुभव, विशेषकर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करने का अनुभव इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके काम आएगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज बुधवार से शुरू होगी। टेलर ने कहा, मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे 2018 में काउंटी के दौरान ब्रॉड के साथ खेलने का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में ब्रॉड ने टेलर को 10 बार आउट किया है। इसमें से छह बार उन्होंने इंग्लैंड में टेलर का शिकार किया है। टेलर ने कहा, ब्रॉड ने कई बार मुझे आउट किया है लेकिन वह एक अच्छे गेंदबाज हैं और उनके साथ जेम्स एंडरसन हैं तथा ड्यूक्स गेंद से इन गेंदबाजों का स्तर विश्व स्तरीय रहेगा। कीवी टीम को कोरोना के कारण अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिला और वह सिर्फ इंट्रा स्कावयड मैच ही खेल सकी। टेलर ने आखिरी बार जनवरी में टेस्ट मैच खेला था जबकि इंग्लैंड ने अंतिम बार इस साल मार्च में भारत के खिलाफ टेस्ट खेला था। टेलर ने कहा, जब मैं 2008 में पहले दौरे पर गया तो हमें चार या पांच अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला था। लेकिन समय बदलने से आपको तैयारी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵