back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिकअप सवार दो लोगों से पकड़ी हेरोइन, गिरफ्तार

शिमला, 01 जून (हि.स.)। राजधानी शिमला में कोरोना कर्फ्यू में नशे की तस्करी को अंजाम देने वाले दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके कब्ज़े से 7.06 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बालूगंज पुलिस थाना अंतर्गत कालका-शिमला हाइवे पर गश्त के दौरान एसआईयू की टीम को ये कामयाबी मिली है। सोमवार देर शाम एसआईयू की टीम टूटू बाइफर्केशन पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच शोघी से शिमला की तरफ आ रही एक पिकअप एचपी 62-2656 को निरीक्षण के लिए रोका गया और पिकअप में सवार दो लोगों के पास से 7 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी सुरेंद्र मेहता (27) और पूर्ण सुख (30) के रूप में हुई है। एसपी शिमला मोहित चावला ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵