back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब सरकार की घोषणा पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्र बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रोन्नत

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब में कोविड के बढ़ रहे प्रभाव के मद्देनजऱ राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पांचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना किसी परीक्षाओं के अगली कक्षाओं में प्रोन्नत करने का ऐलान किया है। इसी तरह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं, जो पहले ही स्थगित हो चुकी हैं, इस संबंध में फ़ैसला कोरोना की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन ने यह फ़ैसला शीर्ष अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ कोविड की समीक्षा बैठक लेने के लिए हुई वर्चुअल मीटिंग के दौरान लिया। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक राज्य सरकार ने सभी शिक्षा संस्थाओं को बंद करने का फ़ैसला किया था। इसके फलस्वरूप 11-20 साल उम्र वर्ग में पॉजि़टिविटी दर नीचे लाने के साथ-साथ स्कूल के विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं में राहत देने की भी ज़रूरत थी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को आदेश दिए कि पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पांच विषयों में से 4 विषयों के लिए इम्तिहान पहले ही हो चुके हैं और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पांचवे विषय को अनदेखा करके चार विषयों में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर नतीजे घोषित कर सकता है। इसी तरह आठवीं और दसवीं कक्षा के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं या सम्बन्धित स्कूलों द्वारा अपने तौर पर लिए गए इम्तिहानों के आधार पर नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इसी हफ़्ते पत्र लिखा था। इसमें महामारी के मद्देनजऱ सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने और सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं रद्द करने के बारे में केंद्र के फ़ैसले पर तसल्ली ज़ाहिर की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओपी सोनी, शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, मुख्य सचिव विनी महाजन, डीजीपी दिनकर गुप्ता भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/नरेंद्र जग्गा/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵