back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साक्षात स्वर्ग दर्शन के समान है कुंभ स्नानः साधना दास महाराज

हरिद्वार, 15 अप्रैल (हि.स.)। महामंडलेश्वर साध्वी साधना दास महाराज ने कहा है कि कुंभ मेला भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है जो सनातन धर्म की पताका को विश्व भर में फहराता है। बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए साध्वी साधना दास महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान पतित पावनी मां गंगा में स्नान करने से आत्मा को उच्च लोकों की प्राप्ति सहजता से हो जाती है। कुंभ का स्नान साक्षात स्वर्ग दर्शन के समान है। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं का भली-भांति निर्वहन करते हुए वैष्णव अनी अखाड़े संपूर्ण संसार को ज्ञान से प्रसारित कर रहे हैं और महापुरुषों ने सदैव समाज को नई दिशा प्रदान की है। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि चार कुंभ मेलों में हरिद्वार कुंभ की विशेष मान्यता है। कुंभ के दौरान अमृत समान गंगाजल में आचमन करने के साथ ही श्रद्धालु भक्तों को चार तीर्थों के दर्शन का लाभ भी देवभूमि उत्तराखंड में मिलता है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान मां गंगा की पवित्रता और संतों के दर्शन में आस्था रखने वाले श्रद्धावान भक्त हरिद्वार खींचे आते हैं और अपने जीवन को कृतार्थ करते हैं। उन्होंने कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती कोरोना महामारी के बीच कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी को अपनी व परिवार रक्षा करनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

तौलिए पर क्यों बनी होती है ये लाइन, सिर्फ डिजाइन ही नहीं खास है इसका मतलब

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टॉवल एक ऐसी चीज है जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर इसकी बनावट की बात की...
spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵